search

मेरठ में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

cy520520 7 hour(s) ago views 349
  

प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। लावड़ रोड स्थित मंडप में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को बाहर बुलाकर गाली गलौज की। विरोध करने पर युवकों ने बाराती को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबे के बीच मची अफरा-तफरी के दौरान आरोपित धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज हुआ है। जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

गंगानगर थाना क्षेत्र में गांव ललसाना निवासी अमित पुत्र कमरपाल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। अमित ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की रात को रिश्तेदार का शादी समारेाह लावड़ रोड स्थित राजेश्वरी मंडप में आयोजित था। इसी शादी में अमित शामिल होने गया था। शादी के दौरान दो युवकों ने उसे मंडप के बाहर बुलाया और गाली गलौज कर दी।

अमित ने बेवजह बदसलूकी करने का विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस बीच मंडप के बाहर अफरा तफरी मच गई। जब तक पीड़ित साथी वहां पहुंचे, तब तक हमलावर धमकी देकर भाग गए। पीड़ित अमित ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी। अमित ने पुलिस से कहा कि हमलावर उसी के गांव के हैं, मगर वह उनका नाम नहीं जानता है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों हमलावरों के पिता प्रेम और चोटी के नाम को उजागर करते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि केस दर्ज है। फुटेज भी चेक की जाएगी। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156340