search

बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए Salman Khan के जीजा आयुष शर्मा? भेजा गया धमकी भरा ईमेल

deltin33 4 hour(s) ago views 544
  

आयुष शर्मा को भेजा गया धमकी भरा ईमेल/ फोटो- Instagram



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों का सिलसिला दिन-ब-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी के बाद बीते दिनों \“धुरंधर\“ एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी और उनसे 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।

इंडस्ट्री की इन दो नामी हस्तियों के बाद अब हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक धमकी भरा ईमेल आया है। क्या है यह पूरा मामला, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
किसने भेजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल?

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिसने आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल भेजा है, उसने दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का मेंबर है। हालांकि, इस मामले में अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन मुंबई पुलिस \“लवयात्री\“ एक्टर को धमकी भरा ईमेल कहां से आया है और किसने भेजा है, उस शख्स की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty के घर पर गोली चलाने वालों पर लगा मकोका, फायरिंग मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट्स की मानें तो, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आयुष शर्मा को आया ये धमकी भरा ईमेल असली था या फिर किसी ने शरारत की थी।

  
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को दी थी खुलेआम धमकी

कई बॉलीवुड सितारों को ऐसे धमकी भरे ईमेल और फोन आ चुके हैं, जिनकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। आपको बता दें कि बिश्नोई गैंग लंबे समय से सलमान खान को निशाना बना रही है। इससे पहले साल 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी के बाहर बाइक पर सवार दो अनजान लोगों ने फायरिंग की थी, जिसकी जिम्मेदारी भी इस गैंग ने ली थी।

  

आपको बता दें कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच यह विवाद 28 साल पुराना है, जिसकी शुरुआत 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी हुई है। दरअसल, \“हम साथ-साथ हैं\“ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। यह विवाद तब ज्यादा बढ़ा था जब 2018 में लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें- धमकी आई तो Deepika-Ranveer ने सुरक्षा बढ़ाई; अब \“हाई सिक्योरिटी\“ बनी पड़ोसियों का सिरदर्द! थाने तक पहुंचा मामला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469842