search

गुरुग्राम में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17-18 फरवरी को बारिश की संभावना

deltin33 4 hour(s) ago views 652
  

सुबह के समय सर्दी के दौरान लोग इस तरह गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके बाद 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि 15 फरवरी तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली और बाजारों में भी सामान्य चहल-पहल देखने को मिली।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।
बदलते मौसम में बरतें सावधानी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आंशिक बादल और संभावित बूंदाबांदी के कारण तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। किसानों के लिए यह मौसम फसलों के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है, हालांकि लगातार बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। चिकित्सकों ने नागरिकों को बदलते मौसम में सतर्क रहने और हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469842