search

हिमाचल प्रदेश में 133 स्कूल CBSE से होंगे संबद्ध, सरकार ने अधिसूचित किए नियम और गाइडलाइन

cy520520 2026-2-12 12:27:15 views 701
  

हिमाचल प्रदेश के 133 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध होंगे। प्रतीकात्मक फोटो  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी 133 सरकारी स्कूलों का सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किया जाएगा। इसको लेकर सारी औपचारिकता पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को राजपत्र में इसको लेकर नियम अधिसूचित किए गए। हालांकि शिक्षा विभाग पहले ही इसको लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर चुका है।

इसी माह के अंतिम सप्ताह में स्कूल शिक्षा बोर्ड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा भी आयोजित करने जा रहा है। इससे पहले विभाग ने इस के लिए नियम अधिसूचित किए हैं।
पहले साल हिमाचल बोर्ड लेगा परीक्षा

इन स्कूलों में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा पहले साल यानी 2027 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ही आयोजित करेगा। 2028 शैक्षणिक सत्र में दसवीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई आयोजित करेगा।
एनसीइआरटी का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा

एक साल सरकार ने तैयारियों के लिए रखा है, ताकि इनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आए। हालांकि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एनसीइआरटी का ही पढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में CBSE स्कूलों के लिए नियम व गाइडलाइन तय, शिक्षकों की होगी चयन परीक्षा; अतिरिक्त मानदेय भी मिलेगा  
बीएड की परीक्षाएं 27 फरवरी से

उधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। बीएड प्रथम व तृतीय सत्र नियमित छात्र और सेंटर फार डिस्टेंस एंड आनलाइन एजुकेशन के तहत जनवरी बैच के बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए डेटशीट जारी की है। यह डेटशीट विशेष मौके के तहत परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगी। 80 अंक वाली परीक्षाएं सुबह नौ से 12 बजे तक होंगी, जबकि 40 अंक वाली सुबह नौ से 10:30 बजे तक चलेंगी। बीएड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रशिक्षु अध्यापक बिना विलंब शुल्क 16 फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: CBSE स्कूलों पर निगरानी के लिए निदेशालय में बनेगा मानीटरिंग सेल, अलग हो सकता है फीस स्ट्रक्चर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725