UP Encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में गुरुवार (12 फरवरी) तड़के हत्या और लूट के 40 मामलों में शामिल 50 हजार रुपये का एक इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के हरखौली गांव के निवासी अमजद (36) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अमजद के अपने साथियों के साथ क्षेत्र में होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बुढ़ाना थानाक्षेत्र के एक जंगल में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया।
एसएसपी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ के दौरान अमजद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सब इंस्पेक्टर (एसआई) संदीप चौधरी और कांस्टेबल अशफाक समेत दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुमार के मुताबिक, अमजद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुढाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bjp-mp-nishikant-dubey-introduced-motion-in-lok-sabha-demands-rahul-gandhi-parliament-membership-revoked-barred-from-contesting-elections-for-life-article-2368472.html]\“राहुल गांधी की सांसदी रद्द हो, जीवन भर चुनाव लड़ने पर भी लगे रोक\“ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bomb-threat-to-hyderabad-airport-flight-from-bahrain-targeted-article-2368457.html]Hyderabad Airport Bomb Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट को बम की धमकी, बहरीन से आने वाली फ्लाइट निशाने पर! अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:18 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bharat-bandh-today-live-bank-strikes-what-is-open-or-closed-india-us-trade-deal-trade-unions-strike-latest-news-february-12-liveblog-2368372.html]Bharat Bandh Today LIVE Updates: \“भारत बंद\“ पर बंटी ट्रेड यूनियन, NFITU ने हड़ताल से किया किनारा अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:03 PM
उन्होंने बताया कि अमजद हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में लूट और हत्या के 40 मामलों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
कारोबारी की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
यूपी के अलावा देहरादून में शहर के बीचोबीच दिन दहाड़े एक व्यवसायी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार तड़के दो भाइयों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (42) की बुधवार को तिब्बती मार्केट के बाहर स्कूटी से आए बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
देहरादून के पुलिस अधीक्षक (एसपी) (नगर) प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में कथित हमलावर और उसके सहयोगी को अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव राणा और पंकज राणा के रूप में हुई है, जो भाई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है और हत्या का कारण जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हत्याकांड के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर देहरादून जिले में सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि रायपुर क्षेत्र के लाडपुर में नाकेबंदी व सघन जांच के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलायीं जिसके बाद जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
Bharat Bandh Today LIVE Updates
जांच के दौरान लालतप्पड़ में अन्य मुठभेड़ हुई जहां स्कूटी सवार बदमाश को पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह पीछे की दिशा में भागकर एक खंडहरनुमा फैक्टरी में घुस गया और वहां से उसने पुलिस पर गोली चलायी। जवाबी गोलीबारी में उस बदमाश के भी पैर में गोली लग गयी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। |