search

कानपुर की 75 हजार निराश्रित महिलाओं को मिली बड़ी राहत, पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी

LHC0088 2026-2-12 11:57:14 views 451
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। जिले की 75 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन बढ़ाने का लाभ मिलेगा। बजट में प्रदेश सरकार ने निराश्रित महिलाओं की पेंशन एक हजार से बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये कर दी है।

अब इन महिलाओं को हर माह पांच सौ रुपये बढ़कर पेंशन मिलेगी। महिलाओं ने इस पर खुशी जताई है। कहा है कि सरकार ने उन्हें और राहत दी है। मंहगाई के समय में एक हजार रुपये नाकाफी थे। पांच सौ ही सही लेकिन थोड़ी राहत मिलेगी।


पेंशन बढ़ाने का सरकार का अच्छा फैसला है। एक हजार रुपये में गुजर-बसर करना मुश्किल होता है। पांच ही रुपये भले ही बढ़ाए हो, लेकिन राहत मिलेगी।
-शगुफ्ता अंजुम, ओमपुरवा

पांच सौ रुपये बढ़ाकर निराश्रित महिलाओं को बहुत राहत दी गई है। हर तीसरे माह अभी तक तीन हजार रुपये खाते में आते थे। अब 4500 रुपये हर तिमाही मिलेंगे।
-रेनू, कालीबाड़ी चकेरी

एक हजार रुपये में हर माह गुजर-बसर करना कठिन होता है। प्रदेश सरकार ने इस समस्या को समझा और निराश्रित महिलाओं को हर माह पांच सौ रुपये और देने का अच्छा फैसला लिया है।
-माया देवी, कालीबाड़ी चकेरी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126