search

सूरत : मोरा गांव में दुर्गा पूजा समिति का भव् ...

deltin55 2025-10-8 13:28:22 views 759
मोरा गांव में स्टार ग्रुप दुर्गा पूजा समिति द्वारा माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर माता रानी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
  पूरी रात श्रद्धालु भक्त भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते रहे। गायक कलाकार कृष्ण मुरारी दुबे, रागिनी तिवारी और प्रिया दुबे की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि श्रोता देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
  इस वर्ष समिति ने “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर विशेष पंडाल का निर्माण कराया था, जिसकी सजावट और प्रकाश व्यवस्था आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूरा मोरा क्षेत्र उत्सव और भक्ति से सराबोर हो उठा।
  कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति के सदस्य कपिल देव यादव, सुधीश सिंह, रामभजन गुप्ता, बबलू तिवारी, धुरंधर ठाकुर, रजनीश सिंह, आर.के. सिंह और रामभु यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने लगातार परिश्रम किया। जागरण के उपरांत देवी प्रतिमा का विसर्जन हजीरा समुद्र तट पर हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां को विदाई दी।
  मोरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार से आए प्रवासी लोग रहते हैं, जो सूरत में रहकर भी अपनी परंपराओं और त्योहारों को पूरे उत्साह से मनाते हैं। इस बार भी दुर्गा पूजा और जागरण कार्यक्रम ने भक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव का सुंदर संदेश दिया।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135042