search

पानीपत में खेतों से ट्यूबवेल केबल चोरी गिरोह का चौथा आरोपित गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात

Chikheang 3 hour(s) ago views 665
  

खेतों से ट्यूबवेल केबल चोरी गिरोह का चौथा आरोपित गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, पानीपत। पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान गांव खोजकीपुर कलां निवासी तुलसीदास के रूप में हुई है। आरोपित ने न्यायालय में सरेंडर किया, जिसके बाद उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।


थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में तुलसीदास ने पहले से गिरफ्तार तीन साथी अजीत, रणवीर और बलजीत के साथ मिलकर चार दिसंबर की रात रायमाल रमाल के खेतों से 12 ट्यूबवेल की केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। रायमाल गांव निवासी सरिता पत्नी पिंकूराम की शिकायत पर थाना बापौली में अभियोग दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार पहले गिरफ्तार तीन आरोपितों के कब्जे से 30 किलो तांबा और 53 किलो केबल बरामद की जा चुकी है। पूछताछ में शहरमालपुर, मतरौली और बिहौली गांवों के खेतों से ट्यूबवेल केबल व स्टार्टर चोरी की चार अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की जांच में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160373