search

महराजगंज में कार सीखने के दौरान भीषण हादसा, फॉर्च्यूनर घर में घुसी, तीन घायल

Chikheang 5 hour(s) ago views 1001
  

दुर्घटना के बाद घर में घुसी फार्च्यूनर। जागरण



संवाद सूत्र, परतावल, (महराजगंज)। कार चलाना सीखने के दौरान गुरुवार भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवा स्थित तिवारी फैक्ट्री के पास हादसा हो गया। जहां कार व फार्च्यूनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद फार्च्यूनर एक घर में जा घुंसी। हादसे में प्रशिक्षक सहित तीन युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक का मेडिकल कालेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है।  

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल निवासी आलम हुसैन अहमद मोटर ड्राइविंग सेंटर संचालित करते हैं। वह सुबह सात बजे लक्ष्मीपुर भटगांवा निवासी शाहरुख को कार सीखा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार गोरखपुर की तरफ से आ रही फार्च्यूनर से तरकुलवा के पास आमने-सामने से भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्जरी कार गांव निवासी अख्तियार के घर में जा घुंसी। हादसे में मकान का शटर और पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में जितेंद्र की मौत का रहस्य सुलझा, पोस्टमार्टम में फेफड़े की बीमारी बनी वजह

हादसे में कार ट्रेनर आलम हुसैन, कार सीख रहे शाहरुख तथा फार्च्यूनर गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना अंतर्गत सोनराई निवासी ओमप्रकाश घायल हो गए। घटना के बाद फार्च्यूनर का चालक गोरखपुर चला गया, जहां प्राइवेट में उसका उपचार चल रहा है। जबकि घायल आलम हुसैन और शाहरुख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

वहां आलम हुसैन के पैर में फ्रैक्चर की शिकायत पर उपचार किया गया। शाहरूख की हालत गंभीर होने पर चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है , तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160430