search

बेंगलुरु: इंजीनियर बेटे ने की रिटायर्ड नेवी अधिकारी पिता की हत्या, मां को भी चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

deltin33 3 hour(s) ago views 290
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के विज्ञान नगर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने माता-पिता की उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मरने वालों की पहचान 60 साल के रिटायर्ड नेवी कैप्टन नवीन चंद्र भट और उनकी 55 साल की पत्नी डेंटिस्ट डॉ. श्यामला भट के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहन चंद्र भट ने परिवार में झगड़े के बाद अपने माता-पिता पर चाकू से हमला किया। दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 8:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज

इस मामले में मणिपाल अस्पताल की डॉक्टर डॉ. माधवी नायर की शिकायत पर एचएएल थाने में रोहन चंद्र भट के खिलाफ हत्या का शिकायत दर्ज किया गया है। पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति और हॉस्पिटल के डॉक्टर की शिकायत के बाद रोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

पुलिस ने रोहन को गिरफ्तार कर लिया है और हमले के पीछे का असली मकसद पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच, बुजुर्ग कपल की बेटी अमेरिका से भारत वापस आ रही है और उसके जल्द ही आने की उम्मीद है।
बेटे ने क्यों की हत्या?

प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा रोहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो खुद का बिजनेस भी करता है। घर में लंबे समय से तनाव और मतभेद चल रहे थे।  

हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। विवाद की असली वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469809