search

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 80 सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी, 15 यात्री घायल

deltin33 3 hour(s) ago views 811
  



जागरण संवाददाता, कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से घायलों को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया।

बिहार के मधुबनी से स्लीपर बस सवारियां लादकर दिल्ली जा रही थी। गुरुवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम नगला खेमकरन के सामने तेज रफ्तार बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के समय बस में लगभग 80 सवारियां सवार थी। जिसमें 14 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना पाकर यूपीडा टीम व सकरावा थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों व अन्य सवारियांे की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

  

घायलों को एबुलेंस से उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। घायलों में कुछ सवारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं रोडवेज बस से अन्य सवारियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
घायलों की सूची

  • दुर्गा पुत्र निराजकांत निवासी मधुबनी बिहार
  • आकृति पुत्री मुन्ना मधुबनी बिहार
  • नीतू पत्नी मुन्ना मधुबनी बिहार
  • राम सागर पुत्र राम विलास मधुबनी
  • रीना देवी पत्नी राम विलास मधुबनी
  • नीतीश कुमार पासवान पुत्र श्याम सुंदर निवासी दिबियापुर दरभंगा बिहार
  • सविता पत्नी श्याम सुंदर निवासी दिबियापुर दरभंगा बिहार
  • रामचंद्र पुत्र मुन्ना लाल विजलपुर मधुबनी बिहार
  • रामभेद पुत्र महावीर निवासी मधुबनी बिहार
  • वीरा देवी पत्नी रामसेद मधुबनी बिहार
  • रागिनी पुत्री रामसेद माधुबनी बिहार
  • लमारा पत्नी अहमद अली निवासी कोठी मोतिहारी बिहार
  • अहमद अली पुत्र नसरुद्दीन निवासी कोठी मोतिहारी बिहार
  • अमान अली पुत्र अहमद अली निवासी कोठी मोतिहारी बिहार
  • आसिमा परवीन पुत्री अहमद अली कोठी मोतिहारी बिहार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469797