नई दिल्ली। लेंसकार्ट के शेयरों (Lenskart Shares) में तिमाही नतीजों के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 12 फरवरी को लेंसकार्ट के शेयर 11 फीसदी तक चढ़ गए। एक्सपर्ट्स ने कहा कि Lenskart ने Q3 में वाकई दमदार प्रदर्शन दिखाया है,जिसकी वजह से शेयरों में यह तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
Q3 में कंपनी का मुनाफा 71 गुना बढ़कर ₹131 करोड़ और रेवेन्यू 38% YoY बढ़कर ₹2,307 करोड़ रहा। इन बेहतरीन नतीजों के बाद स्टॉक ने लगभग 11% उछलकर 12 फरवरी को ऑल टाइम हाई लगा दिया।
Lenskart के शेयरों पर एक्सपर्ट का नजरिया
लेंसकार्ट के शेयरों में तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई तेजी पर वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा, लेंसकार्ट के यह नतीजे सिर्फ ग्रोथ नहीं, बल्कि ऑपरेटिंग लेवरेज का असर है। स्केल अब प्रॉफिट में कन्वर्ट हो रहा है। रिटेल एक्सपेंशन, ब्रांड पोजिशनिंग और टेक-ड्रिवन मॉडल मिलकर बॉटमलाइन को सपोर्ट कर रहे हैं।
Lenskart के शेयरों पर टेक्निकल व्यू
अभिषेक भट्ट ने कहा कि लेंसकार्ट के शेयरों का भाव 515 के आसपास है, ऐसे में इस स्टॉक के लिए सपोर्ट जोन ₹495–500 रहेगा, जबकि ₹480 का लेवल शॉर्ट टर्म स्विंग सपोर्ट है। इसके अलावा, ₹455–460 का स्तर स्ट्रॉन्ग बेस एरिया है। इन लेवल से लेंसकार्ट के शेयरों में तगड़ी खरीदारी देखने को मिल सकती है।
₹500 के ऊपर ट्रेंड पॉज़िटिव है। डिप्स पर अप्रोच बेहतर रह सकती है, लेकिन ₹480 के नीचे क्लोज आने पर शॉर्ट टर्म प्रॉफिट बुकिंग का रिस्क बढ़ेगा।
वहीं, ₹520–525 का लेवल लेंसकार्ट के शेयरों के लिए अहम रेजिस्टेंस जोन है और अगर यह टूटता है तो ₹545 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। वहीं, अगर वॉल्यूम और सेंटिमेंट मजबूत रहे तो एक्सटेंडेड अपसाइड ₹575 हो सकता है।
ये भी पढ़ें- AI की चिंता से भारतीय IT शेयरों में भारी गिरावट, निफ्टी IT इंडेक्स 4% से ज्यादा लुढ़का; चेक करें TCS-इंफोसिस का हाल
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई एक्सपर्ट की सलाह पर आधारित है और यह निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) |