search

सौरभ गोयल, नायसा श्रीवास्तव और सृष्टि सिंह के बारे में सूचनाएं!

deltin55 2026-2-6 08:01:04 views 48

               

NDTV Profit में सौरभ गोयल को बड़ी जिम्मेदारी





मीडिया प्रोफेशनल सौरभ गोयल ने NDTV नेटवर्क में नेशनल रेवेन्यू हेड – NDTV Profit के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। इस भूमिका में सौरभ गोयल पूरे देश में NDTV Profit के बिजनेस, रेवेन्यू और कमर्शियल स्ट्रैटेजी को लीड करेंगे।





NDTV Profit के डिजिटल और ब्रॉडकास्ट विस्तार के दौर में उनकी यह नियुक्ति नेटवर्क के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।









द इंडियन एक्सप्रेस में नायसा श्रीवास्तव की एंट्री





युवा पत्रकार नायसा श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान The Indian Express के साथ अपने करियर की नई शुरुआत की है। वे यहां Trainee Sub-Editor के रूप में जुड़ी हैं।







इस भूमिका में नायसा एडिटोरियल डेस्क पर खबरों की एडिटिंग, कॉपी चेकिंग और डिजिटल व प्रिंट कंटेंट के प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इंडियन एक्सप्रेस जैसे संस्थान में यह अवसर किसी भी युवा पत्रकार के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।









जागरण न्यू मीडिया से सृष्टि सिंह की विदाई





डिजिटल कंटेंट राइटर सृष्टि सिंह ने Jagran New Media में बतौर Senior Content Writer अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है। यह उनके लिए दूसरी बार इस संस्थान से विदाई थी, जिसे उन्होंने भावनात्मक बताया।




like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838