search

राजौरी में LoC के पास लैंडमाइन विस्फोट, एक अग्निवीर जवान घायल; जांच में जुटी सेना

LHC0088 2026-1-26 19:26:50 views 1245
  

राजौरी में LoC पर लैंडमाइन विस्फोट (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक लैंडमाइन फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना केरी में गश्त के दौरान हुई।

अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन जब सेना के जवान केरी में एक फॉरवर्ड एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी अचानक लैंडमाइन फट गया। इस दुर्घटना में एक अग्निवीर सैनिक घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा, \“\“घुसपैठ रोकने वाली बाधा प्रणाली के तहत, फॉरवर्ड एरिया में लैंडमाइन बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं और इस तरह के हादसे हो जाते हैं। फिलहाल, घटना की जांच जारी है।

समाचार एजेंसी PTI के इनपुट के साथ.

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी पर 982 कर्मियों को मिला वीरता और सेवा मेडल, जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा पदक

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की आड़ में घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी, LoC पर हाई अलर्ट पर सेना


like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126