search
 Forgot password?
 Register now
search

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को कराया फ्री, ट्रैक्टर मार्च निकाल 200 से अधिक किसान पहुंचे

LHC0088 Yesterday 16:26 views 776
  

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को कराया फ्री। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, लुधियाना। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (पंजाब) और भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) की तरफ से गणतंत्र दिवस पर लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है।

दोनों यूनियन से जुड़े दो सौ से अधिक किसान ट्रैक्टरों और पैदल मार्च करते हुए टोल प्लाजा पर पहुंचे और जबरदस्ती टोल प्लाजा को फ्री करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि जून-जुलाई में बाढ़ के चलते ससराली कॉलोनी में सतलुज दरिया का धुस्सी बांध टूट गया था। बांध को ठीक करने को लेकर अबतक कुछ नहीं किया, वहीं राहो रोड वर्षों से खस्ताहाल हालात में है।

मत्तेवाड़ा जंगल के बीच राहों रोड के निर्माण का काम बंद पड़ा है। बांध को ठीक करने और राहो रोड बनाने को लेकर जिला प्रशासन को कई बार मांग पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

प्रशासन के रवैये से किसान व ग्रामीण नाराज हैं। दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रशासन ने जब तक उनकी मांगें नहीं मानी, तब तक लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com