search
 Forgot password?
 Register now
search

Bhishma Ashtami 2026: भीष्म अष्टमी पर क्या करें और क्या नहीं? रखें इन बातों का ध्यान

Chikheang 3 hour(s) ago views 844
  

Bhishma Ashtami 2026: भीष्म अष्टमी के नियम। (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhishma Ashtami 2026: हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। यह वही पावन तिथि है, जब गंगापुत्र भीष्म ने सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने प्राण त्याग दिए थे। इस साल यह तिथि 26 जनवरी यानी आज पड़ रही है। धार्मिक दृष्टिकोण से यह दिन पितृ तर्पण, दान और पूजा-पाठ के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन इस दिन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर आप भी इस दिन का पूरा फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन (Dos and Don\“ts) के नियम का पालन जरूर करें, जो इस प्रकार हैं -

  

(Image Source: AI-Generated)
क्या करें? (Bhishma Ashtami 2026 Do\“s)

  • भीष्म पितामह के निमित्त जल में काले तिल और कुश डालकर तर्पण करें। शास्त्रों के अनुसार, जिनके पिता जीवित हैं, वे भी पितामह भीष्म के लिए तर्पण कर सकते हैं। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
  • हाथ में जल लेकर “वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृत्यप्रवराय च। गंगापुत्राय भीष्माय प्रदास्येऽहं तिलोदकम्॥“ मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव और पितामह भीष्म को अर्घ्य दें।
  • भीष्म पितामह ने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन किया था, इसलिए इस दिन मन, वचन और कर्म से पवित्र रहें और सात्विक जीवन जिएं।
  • इस दिन जरूरतमंदों को तिल, गुड़, गरम कपड़े और अन्न का दान करना महापुण्य माना गया है। इससे कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं।
  • अगर हो पाए तो इस दिन भीष्म राज स्तोत्र का पाठ करें। इससे भय का नाश होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

क्या न करें? (Bhishma Ashtami 2026 Don\“ts)

  • भीष्म अष्टमी के दिन भूलकर भी मांस, मदिरा, प्याज या लहसुन का सेवन न करें। इस दिन पूरी तरह सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
  • घर में या बाहर किसी से विवाद न करें। इस दिन किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान करना आपके पितृ दोष को बढ़ा सकता है।
  • इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। आलस्य और देर तक सोना इस दिन वर्जित माना गया है।
  • इस दिन बाल, दाढ़ी या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन इन कार्यों से बचें।
  • इस दिन किसी की बुराई या असत्य बोलने से बचें। इससे पूजा का फल नहीं मिलता है।


यह भी पढ़ें- Bhishma Ashtami 2026: जीवन में चाहते हैं सुख-शांति, तो भीष्म अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जप

यह भी पढ़ें- Bhishma Ashtami 2026: भीष्म अष्टमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157770

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com