search

लखनऊ में लोक निर्माण विभाग सुधारने लगा लोहिया पथ से पालीटेक्निक चौराहे तक की सड़क

deltin33 2026-1-25 17:57:46 views 1254
  

लोहिया पथ से पालीटेक्निक चौराहे तक सड़क सुधारने का काम शुरू  



जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी में अति व्यस्त माने जाने वाले लाेहिया पथ काे सुधारने का काम रविवार से शुरु हाे गया है। लोक निर्माण विभाग ने लोहिया पथ से पालीटेक्निक चौराहे तक सड़क सुधारने का काम शुरू किया है।

राजधानी की यह सड़क काफी खराब हो गई थी, कई स्थानों पर सड़क की परत पूरी से उखड़ गई थी। इसके कारण राहगीरों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही थी। इस सड़क पर दो पहिया वाहन स्लिप तक हो रहे थे। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सामने तो सड़क में दो से चार इंच तक गड्ढे हो गए थे। इन्हें सही करने का काम प्रांतीय निर्माण खंड एक की टीम ने तेज कर दिया गया है।

रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मोड़ से लोहिया चौराहे तक की बैरिकेडिंग करके शनिवार से सड़क की एक लेन पर डामरीकरण का काम किया गया। अभी सड़क की अन्य लेन के साथ ही दूसरी पट्टी पर सड़क बनाने का काम बाकी है। इसे भी जल्द करने का दावा किया जा रहा है।

कार्यदायी संस्था कालीदास मार्ग के आगे से शुरू हो रहे लोहिया पथ से पालीटेक्निक चौराहे तक करीब साढ़े सात किमी. लंबी सड़क को बेहतर करने पर आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा। लोक निर्माण विभाग ने यह टेंडर निकाला था। बरसात में इसी सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। उस समय लोक निर्माण विभाग गड्ढों को डामर से भरकर काम कर दिया था।

उस दौरान सड़क को सही से दुरुस्त नहीं किया गया था। अब वही काम किया जा रहा है। यह सड़क वीवीआइपी मूवमेंट के लिए महत्वपूर्ण सड़क है। न्यायमूर्तिगण हाई कोर्ट जाने के लिए भी इस मार्ग का प्रयाेग करते है।

इसके साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री से लेकर अन्य अधिकारियों का भी इसी सड़क से आना जाना लगा रहता है। इसी कारण जिम्मेदार लाेग इस सड़क को बनाने का काम गंभीरता से कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131