search

नालंदा में बेखौफ बदमाशों का कहर, एक परिवार के सदस्यों की बेरहमी से की पिटाई

deltin33 2026-1-25 15:26:50 views 1238
  

पीड़ित परिजन। (जागरण)



संवाद सूत्र, बेन। कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने खुलेआम एक दंपती परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना के बाद पीड़ित बेन थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी आपबीती बताई। इस वारदात ने भातुविगहा में बदमाशों के बढ़ते हौसले और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित की पहचान भातुविगहा निवासी अनुज सिंह, नीतीश सिंह के मां, भाभी, सास, भाई के रूप में हुई है। बताया गया है सुमन देवी, शांति देवी, विकास कुमार, आकाश कुमार कि उनके शरीर पर लाठी-डंडों व ईंट पत्थरों से कूचा गया है। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती किए जाने पर बेहतर उपचार के लिए विम्स पावापुरी में इलाज चल रहा है।

गंभीर चोटें होने के कारण पीड़ित की हालत दयनीय बताया जाता है तथा मारपीट के कारण पूरा शरीर लाल पड़ चुका है। पीड़ित सुमन देवी, अनुज सिंह ने बताया कि बदमाश अपनी वर्चस्व कायम करने के लिए इस तरह की घटना का अंजाम दे रहा है।

ताकि कोई मेरे खिलाफ न बोल सके। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश लोग साइबर अपराध होने के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के बदमाशों का जमावड़ा गांव के आसपास खंधे में होता है। पीड़ितों का कहना है कि यह सब घटना कई दिनों से होती आ रही है। फिर भी नामजद बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसके पूर्व भी बदमाशों ने कई घटनाओं का अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि 26 दिसम्बर 2025 को इन्हीं सब बदमाशों ने पंचायत के पूर्व मुखिया के घर पर चढ़कर उनके परिजनों संग मारपीट व घर पर रोड़ेबाजी एवं फायरिंग की थी। जिसमें भी पूर्व मुखिया के परिजनों द्वारा थानें में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

मगर अबतक बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर है। 16 जनवरी की देर रात भी गांव के बलिराम सिंह के घर पर चढ़कर बदमाशों ने गाली-गलौज व रोड़ेबाजी की थी। जिसमें भी पीड़ित बलिराम सिंह द्वारा बेन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पता चला है कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर से खोखा बरामद किया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एकसारा पंचायत के पूर्व मुखिया के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसमें बदमाश आरोपित है। पीड़ित परिवार ने बताया कि कार्रवाई के लिए थानें में शिकायत तो दर्ज कराई जाती है मगर बदमाशों की गिरफ्तारी व कार्रवाई नहीं होने के कारण हम सभी हताश हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131