search

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, थरूर को दरकिनार कर रही पार्टी: पूनावाला

LHC0088 2026-1-24 23:26:25 views 988
  

शहजाद पूनावाला। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में शामिल नहीं होने के एक दिन बाद भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस एक बार फिर टुकड़े-टुकड़े मोड में है। वह अपने ही नेता को दरकिनार एवं अपमानित कर रही है।

पूनावाला ने कहा, \“\“कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी हुई है, जैसे- केरल, कर्नाटक, राजस्थान या राहुल कांग्रेस बनाम प्रियंका कांग्रेस। यह दिखाता है कि कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों को पार्टी नेताओं या झारखंड सरकार पर कोई भरोसा नहीं है, जो बताता है कि वहां नान-परफार्मर हैं।\“\“

उन्होंने कहा, \“\“थरूर और कांग्रेस के बीच लड़ाई सारी हदें पार कर गई है। कांग्रेस उन्हें किनारे लगा रही है एवं अपमानित कर रही है क्योंकि कुछ मौकों पर थरूर ने देशहित को राहुल गांधी के झूठ से ऊपर रखा, लालकृष्ण आडवाणी को जन्मतिथि पर बधाई दी और देश का पक्ष लिया। वे इतने गुस्से में हैं कि उन्होंने उनके विरुद्ध फतवा जारी कर दिया। स्वाभाविक प्रतिक्रिया के तौर पर थरूर भी पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं जा रहे हैं।\“\“

इसी क्रम में पूनावाला ने एक्स पर कहा कि झारखंड के पांच नाराज कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और पार्टी की राज्य इकाई में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी को आवंटित मंत्री पदों की समीक्षा की मांग की। विधायकों ने खरगे के सामने अपनी शिकायतें रखीं और आरोप लगाया कि कांग्रेस मंत्री उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, केरल में थरूर बनाम कांग्रेस के बाद अब झारखंड में कांग्रेस बनाम कांग्रेस। कांग्रेस को गहलोत और पायलट, डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया, राहुल और प्रियंका, थरूर और केरल कांग्रेस, बाजवा और बरार, सुक्खू और प्रतिभा जी के बीच शांति सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की तरह अपने \“बोर्ड ऑफ पीस\“ की जरूरत है।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनकी ही पार्टी के नेता खुलेआम अपरिपक्व और ऐसा व्यक्ति बता रहे हैं जो पार्टी की सौ के करीव चुनावी पराजयों के लिए जिम्मेदार है।

कांग्रेस में राहुल गांधी को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। भंडारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का एक वीडियो क्लिप अटैच करते हुए कहा कि अहमद ने राहुल गांधी को वर्चुअल कांग्रेस अध्यक्ष, कायर और अपरिपक्व कह रहे हैं।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126