search

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ने साइकिल सवार दो किशोरों को कुचला, एक को 40 मीटर तक घसीट ले गया वाहन

Chikheang 2026-1-24 17:57:07 views 683
  

प्रयागराज-रीवा हाईवे पर यमुनापार में घूरपुर के कांटी गांव के सामने एंबुलेंस की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। एक एंबुलेंस दो किशोरों के लिए काल बन गई। दोनों किशोर साइकिल पर सवार थे, एंबुलेंस ने टक्कर मारने के बाद दोनों को कुचल दिया। एक किशोर तो एंबुलेंस में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इस दुर्घटना में दोनों किशोरों की मौत मौके पर ही हो गई।  

यमुनापार के घूरपुर स्थित कांटी गांव के सामने से प्रयागराज-रीवा हाईवे गया है। हाईवे पर शनिवार दोपहर सरकारी राशन की दुकान पर गल्ला लेने गए दो किशोरों को सरकारी एंबुलेंस ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक तो एंबुलेंस में फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटते चला गया।

उधर हादसे के बाद भाग रहे एंबुलेंस चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद चालक की जमकर पिटाई करने के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची घूरपुर पुलिस को सौंप दिया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा।


बताया जाता है कि कांटी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल के दो पुत्र व दो पुत्रियों में दूसरे नंबर का 15 वर्षीय रिंकू कक्षा नौ का छात्र था। गांव के ही दारा सिंह पटेल के 12 वर्षीय पुत्र शोभित से उसकी गहरी दोस्ती थी। शोभित दो भाई, दो बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा छह में पढ़ता था।

शनिवार दोपहर शोभित अपनी साइकिल लेकर सरकारी राशन की दुकान पर गल्ला लेने के लिए निकला। साथ में रिंकू भी गल्ला लेने के लिए चल पड़ा। गांव स्थित हाइवे पर पहुंचकर दोनों सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी समय तीव्र गति से जारी से प्रयागराज जा रही एंबुलेंस ने दोनों को चपेट में ले लिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169217