search

उत्तराखंड : CM Dhami अचानक पहुंचे नैनीताल जिले के भ्रमण पर, कैंची धाम बाईपास का किया निरीक्षण

LHC0088 2026-1-24 16:56:30 views 1104
  

शनिवार को अचानक  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंचे।



जागरण संवाददाता, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अचानक नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले की प्रमुख परियोजना में शामिल कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) का स्थलीय निरीक्षण कर लोनिवि अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

शनिवार को कैंची धाम के प्रोजेक्ट के निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करोरी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वर्ष भर आते जाते हैं। श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो, साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इस लिए इस बाईपास का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण से विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने मुख्यमंत्री को बताया कि भवाली सेनीटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.15 किलोमीटर बाईपास में से आठ किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर हॉटमिक्स भी कर लिया गया है, उक्त कार्य हेतु 12 करोड़ रुपये विभाग को प्राप्त हुए थे, कार्य पूर्ण हो गया है।

शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग कार्य के लिए पांच करोड़ 6 लाख प्राप्त हुई है। वर्तमान में 9 करोड़ 81 लाख से इस भाग में कलमठ निर्माण व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं।

इस बाईपास को रातीघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 किलोमीटर स्पान का मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है, इसके लिए शासन से 9 करोड़ 63 रुपये की धनराशि प्राप्त हो हुई है, पुल का निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए आगामी पर्यटन सीजन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करते हुए बाईपास मार्ग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

इस हेतु यातायात सुविधा भी महत्वपूर्ण है, ताकि पहाड़ को जाने वाले यात्री इस मार्ग से होते हुए आसानी से जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण से कैंची धाम में लगने वाले जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी, साथ ही पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहनों हेतु यह वैकल्पिक मार्ग लाभप्रद होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने 9 करोड़ 99 लाख रुपये की धनराशि से नव निर्मित सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाइपास सड़क निर्माण कार्य इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नव निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त बाईपास के निर्माण से भवाली बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों से भी वार्ता की तथा उनके हाल जाना।

सीएम ने क्षेत्र में हुई बर्फबारी को देखने पहुंचे पर्यटकों से भी वार्ता की। पर्यटकों ने मुख्यमंत्री वार्ता करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत सुंदर मनमोहक है, यहां उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं हुई।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- आज नैनीताल में सीएम धामी, दूनाखाल-रतीघाट में सड़क निर्माण का करेंगे निरीक्षण

यह भी पढ़ें- होमगार्ड वर्दी घोटाले में सीएम धामी का बड़ा एक्‍शन, DIG को किया सस्‍पेंड; दिए जांच के आदेश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167072