search

PUBG के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों और फावड़े से पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला

Chikheang 2026-1-24 14:57:07 views 877
  

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांव में एक माह पहले पबजी खेलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष दूसरे पक्ष को पीटता हुआ।



संवाद सूत्र, जागरण झबरेड़ा। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांव में एक माह पहले पबजी खेलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर फावड़े एवं सरिया से हमला कर दिया।

इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको रुड़की सिविल अस्पताल से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है। अभी तक किसी ने भी घटना की तहरीर नहीं दी है। वहीं इस मामले का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

लाठरदेवा गांव में बच्चों एवं किशोरों के बीच एक माह पहले पबजी खेलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। तब मोहल्ले के लोगों ने इस विवाद को शांत करा दिया था लेकिन तब से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी।

शनिवार को जावेद एवं उसका पुत्र जैनुद किसी काम से जा रहे थे। तभी पांच छह युवकों ने दोनों पिता-पुत्र को घेर लिया। उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

जब दोनों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपितों ने फावड़े एवं सरिया से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया।

इस मामले का वीडियो किसी ने बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। तब तक यहां पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने किसी तरह से हमलावरों के चंगुल से आरोपितों को छुड़ाया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दोनों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश में टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रुड़की में दो गुटों में जमकर संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक के घर पर बोला धावा

यह भी पढ़ें- रुड़की के कमेलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष, रंजिश के चलते जमकर चले ईंट-पत्थर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169187