search

कुरुक्षेत्र में कार की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

Chikheang 2026-1-24 14:56:46 views 613
  

कार की टक्कर से पैदल चल रहे प्रवासी युवक की मौत।



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। पिपली में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कार की टक्कर से एक पैदल राहगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के साढ़ू की शिकायत पर आराेपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के बादीखेड़ा और हाल में कुरुक्षेत्र की हरमन सिटी निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुरुक्षेत्र में प्लंबर का काम करता था। हादसे के समय वह अपने साढ़ू के साथ पैदल जा रहा था।

उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के अकबालगंज निवासी राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने साढ़ू धर्मेंद्र से मिलने के लिए कुरुक्षेत्र आया हुआ था। वे दोनों हरमन सिटी से पिपली की ओर पैदल जा रहे थे। जब वे ताऊ देवी लाल पार्क के सामने जीटी रोड के किनारे पहुंचे, तभी करनाल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही नीले रंग की कार ने धर्मेंद्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोट आई। राजकुमार उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद धर्मेंद्र को कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया है। थाना सदर थानेसर पुलिस मामला दर्ज करके आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169190