search

अजगैवा जंगल में बनेगा लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय, SDM ने राजस्व टीम संग किया स्थलीय निरीक्षण

cy520520 2026-1-24 12:26:41 views 859
  

एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण। जागरण  



संवाद सूत्र, टिनिच, बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय एवं छात्रावास के निर्माण को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारी शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार शुक्रवार को चकबंदी और राजस्व टीम के साथ अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां पर सरकारी भूमि के बारे में जानकारी लिया।

इसके बाद स्थलीय निरीक्षण कर बिंदुवार विवरण संकलित करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत के बंजर भूमि के घाटा संख्या 9 सौ 21 पर राजस्व टीम के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी ने आसपास के फसल के बारे में जानकारी ली। पता चला की बंजर भूमि पर कुछ लोगों ने गेहूं की बुवाई कर दी है। इसकी जानकारी होने पर वह भड़क गए और तत्काल राजस्व टीम से अवैध कब्जे को खाली करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय को लेकर भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। बताया कि कुल बंजर भूमि 10 हेक्टेयर है। जिसमें से चार हेक्टेयर भूमि पर प्रशिक्षण केंद्र बनना प्रस्तावित है। इस दौरान बंजर भूमि पर किसी तरह का कोई स्थाई निर्माण नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में 20000 से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी, आर्थिक स्थिति मजबूत कर परिवार के लिए बनीं सहारा

कुछ लोगों द्वारा फसल की बुवाई की गई है। जिसे खाली कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई है। उप जिलाधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि यदि कब्जेदार स्वयं भूमि खाली कर देंगे तो ठीक है, अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक शक्ति शरण, चकबंदी कानूनगो राजेश मिश्र, चकबंदी लेखपाल सुभाष, प्रधान प्रतिनिधि चंद्र शेखर चौधरी, आनंद मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164639