search

कैंटर में नारियलों के नीचे छिपा 1.15 करोड़ का गांजा, तस्करी का अनोखा तरीका देखकर आगरा पुलिस भी हैरान

Chikheang 2026-1-24 12:26:36 views 1255
  

पकड़े गए गांजा तस्कर।



जागरण संवाददाता, आगरा। करोड़ों रुपये की गांजा तस्करी का नाई की मंडी थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपित रांची से ट्रक में नारियलों के नीचे गांजा छिपाकर ला रहे थे। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं सरगना की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। बरामद गांजे की कीमत 1.15 करोड़ रुपये आंकी गई है।
1.15 करोड़ रुपये है बरामद किए गए गांजे की कीमत

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगरा में गांजे की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने गुरुवार रात सदर तहसील के पास से गुजर रहे कैंटर को पकड़ा। कैंटर में नारियल लदे हुए थे। तलाशी के दौरान नारियल के नीचे छिपाकर रखा गया 225 किलो गांजा पुलिस टीम ने बरामद किया। इसके साथ ही तस्करी में शामिल महेश निवासी बस्तोई, सिकंदराराऊ हाथरस व दिलीप कुमार निवासी भील नगर, थाना सकरौली एटा को गिरफ्तार किया।
रांची से आया था, सरगना की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दिनेश कुमार निवासी भील नगर, थाना सकरौली एटा गांजे की तस्करी करता है। 17 जनवरी को दिनेश रांची झारखंड से गांजा लेकर आया था। दिनेश ने उसे एक मोबाइल दिया और टूंडला के पास दिलीप मिला। सदर तहसील के पास रुकने के लिए कहा था।


पांच महीने पहले पांच सौ किलो गांजा पकड़ा था। फरार आरोपित दिनेश कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही गांजा की तस्करी में शामिल अन्य तस्करों व खरीदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
-

सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169176