search

Mohan Bhagwat : रांची में आदिवासी संवाद के बाद आज पटना पहुंचेंगे मोहन भागवत, संघ गतिविधियों पर टिकी निगाह

cy520520 2026-1-24 10:56:29 views 981
  

आज पटना पहुंचेंगे मोहन भागवत



राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत झारखंड के दो दिवसीय दौरे के बाद शनिवार की शाम पटना के लिए रवाना होंगे। रांची में प्रवास के दौरान भागवत संघ की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे और संगठनात्मक बैठकों के साथ सामाजिक संवाद कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

शनिवार को रांची में भागवत ने विभिन्न आदिवासी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में ‘जनजातीय संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार, इस संवाद में आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 500 लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10.30 बजे शुरू हुआ और लगभग पांच घंटे तक चला।

इससे पहले शुक्रवार की शाम मोहन भागवत ने आरएसएस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की थी। इस बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

रांची कार्यक्रमों के समापन के बाद मोहन भागवत का शनिवार की शाम पटना पहुंचने का कार्यक्रम है। पटना आगमन को लेकर संघ से जुड़े हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पटना में भी वे संगठनात्मक बैठकों और मार्गदर्शन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

भागवत के पटना दौरे को आगामी संघ गतिविधियों और सामाजिक संपर्क अभियानों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों की भी इस दौरे पर नजर बनी हुई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164677