search

कनपट्टी पर बंदूक रखकर इस सिंगर से 8 बार गवाया गया था एक ही गाना, रोमांटिक सॉन्ग बन गया था सिर दर्द

deltin33 2026-1-24 10:27:30 views 1239
  

बंदूक की नोक पर गाना गाने के लिए मजबूर हुआ सिंगर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने दिलों को छू जाते हैं। आवाज इतनी मधुर होती है कि सालों साल वे सदाबहार रहते हैं। 90 के दशक में एक ऐसा ही रोमांटिक गाना आया था जिसने सुनने वालों को अपना दीवाना बना दिया था। मगर यह गाना कब सिंगर के लिए सिर दर्द बन जाएगा, यह किसी को नहीं मालूम था। एक बार तो इस गाने को गवाने के लिए लोगों ने सिंगर पर बंदूक ही तान दी थी।

जी हां, सही पढ़ा आपने! म्यूजिक इंडस्ट्री के एक दिग्गज सिंगर को एक ही गाने को 8 बार गवाने के लिए बंदूक की नोक पर मजबूर किया गया था। उन्होंने भी सहमकर यह गाना गाया। यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि कुमार सानू (Kumar Sanu) हैं। आखिर किस गाने के लिए उन पर बंदूक तानी गई थी, यहां जानिए...
एक गाने ने बदली सिंगर की किस्मत

कुमार सानू ने 90 के दशक में कई बेहतरीन गाने दिए हैं। \“यह बंधन तो\“, \“तू कौन है तेरा नाम क्या\“, \“मुझसे मोहब्बत का इजहार\“, \“आपका आना दिल धड़काना\“, \“हमको तुमसे प्यार है\“ जैसे कई गाने आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितना पहले थे। उन्होंने अपने पीक करियर में एक ऐसा ही गाना गाया था जो इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि यूपी-बिहार में लोग उनके फैन हो गए थे।

  
देशभर में फैली गाने की दीवानगी

यह गाना था राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर फिल्म आशिकी का रोमांटिक गाना \“मैं दुनिया भुला दूंगा\“ (Main Duniya Bhula Dunga Song)। इस गाने के बोल समीर ने लिखे थे लेकिन आवाज कुमार सानू ने दिया था। यही वो गाना था जिसने कुमार सानू को म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता दिलाई थी और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए।

यह भी पढ़ें- \“दूसरे के गाने सुने तो मर्डर...\“, कुमार सानू के जबरा फैन को हुआ \“वहम\“, तीन बार खुदकुशी की कोशिश, सिंगर ने मनोचिकित्सक से मांगी मदद

  
बंदूक की नोक पर गाने को हुए मजबूर

इस गाने को लेकर दीवानगी इतनी थी कि एक बार कुमार सानू बिहार गए थे और वहां उन पर बंदूक की नोक पर उन्हें यह गाना 8 बार गवाया गया था। खुद सिंगर ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में इस किस्से को याद किया। जब उनसे पूछा गया कि बंदूक की नोक पर उनसे \“दुनिया भुला दूंगा\“ गवा दिया गया था। तब सिंगर ने कहा कि यह बिहार में हुआ था। उन्होंने कहा कि उन्हें 16 बार नहीं, बल्कि 7-8 बार गवाया गया था। जब वह एक-दो बार गा लिए तो बोला ठीक है। उन्होंने कहा कि ठीक नहीं, और गाओ। उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार में उन्हें बहुत प्यार मिला।

यह भी पढ़ें- Kumar Sanu को एक्स वाइफ के खिलाफ 50 करोड़ के मानहानी केस में बड़ी राहत, सिंगर के खिलाफ नहीं बोल सकतीं पत्नी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478110