search

हिसार में कार चालक ने गोलगप्पे की रेहड़ी को मारी जोरदार टक्कर, संचालक की मौत

LHC0088 2026-1-24 10:27:21 views 849
  

कार की टक्कर से गोल-गप्पा रेहड़ी संचालक की मौत, केस।



संवाद सहयोगी, नारनौंद। नारनौंद में जींद हांसी सड़क मार्ग पर वीरवार की रात को कार चालक ने गोल-गप्पे की रेहड़ी को सीधी टक्कर मार दी। रेहड़ी चला रहे रामफल की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नारनौंद के वार्ड-सात निवासी 64 वर्षीय रामफल पिछले काफी वर्षों से नारनौंद के पुराने बस स्टैंड पर गोल-गप्पे की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार को गुजरा करता था। जब वह वीरवार रात को काम खत्म करके वापस घर जा रहा था तो जींद-हांसी सड़क मार्ग पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास जींद की तरफ से रहे एक गाड़ी चालक ने उसकी रेहड़ी में सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से रामफल गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से गाड़ी को लेकर भाग गया। थाना प्रभारी रमेश कुमार घटनास्थल का जायजा लिया। डॉ. विकास ने बताया कि जब घायल को अस्पताल में लाया गया तो हमने उसे चेक किया। वह ब्राड डेड था।

सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी की पहचान करने में जुटी पुलिस थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी की पहचान की जा रही है। मामले में जो भी आरोपित होगा उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167067