search

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर धमाका, मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त; लोको पायलट घायल

LHC0088 2026-1-24 09:58:02 views 766
  

धमाके के बाद पटरी की जांच करते कर्मी (बाएं)



जागरण संवाददाता, फतेहगढ़। सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देर रात एक बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी।

जानकारी के मुताबिक यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।

इस धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को भी चोटें आई हैं। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167067