search

वाराणसी में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार महिलाओं को मारा धक्का, दो की हालत गंभीर

LHC0088 2026-1-24 09:58:01 views 1225
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूजा पंडाल से दर्शन करके लौट रहीं महिलाओं को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। इसकी चपेट में आकर एक ही परिवार की चार महिलाएं घायल हो गईं। उनमें से दो की हालत गंभीर है। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा दक्षिणी स्कूल के पास शुक्रवार की शाम को हुई दुर्घटना के बाद स्कार्पियो समेत फरार चालक की तलाश पुलिस कर रही है।  

कंदवा में बनाए गए पूजा पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें दर्शन पूजन के लिए आसपास की महिलाएं पहुंची थी। दर्शन पूजन के बाद लौट रही कंदवा घमहापुर की महिलाएं पैदल लौट रहीं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कार्पियो संख्या यूपी 65 डीएल 5552 पीछे से आई और महिलाओं को धक्का मार दिया।

स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज की थी महिलाओं को संभलने का मौका ही नहीं मिला।चारों महिलाएं धक्के की वजह से दूर जा गिरीं और चोटिल हो गईं। यह देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ा। चालक स्कार्पियो की रफ्तार और बढ़ाकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें- Varanasi Weather Today: हल्के-फुल्के बादलों से गिर सकता तापमान, बनारस में नहीं बरसेगी मघबदरिया

घायल सीता देवी (70 वर्ष), केशरी देवी (70 वर्ष), मोनिका पटेल (70 वर्ष), मंजू देवी (65 वर्ष) को आनन-फानन में लेकर हॉस्पिटल की ओर भागे। सीता देवी व केसरी देवी को सहारा हास्पिटल अवलेशपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

मोनिका पटेल व मंजू देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें चितईपुर स्थित वर्षोवा हास्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं के स्वजन सतीश पटेल ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी है। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस स्कार्पियो की तलाश कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167067