search

अमित शाह करेंगे यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन, दोपहर ढाई बजे तक पहुंचेंगे लखनऊ

cy520520 2026-1-24 05:26:11 views 981
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी दिवस-2026 को लेकर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने वाले गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश इकाई के साथ बैठक कर सकते हैं।

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठककर सभी संभावनाओं पर चर्चा की।

अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे चौ. चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यहां से ढाई से तीन बजे के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है।

उनके दौरे को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। प्रदेश की राजनीतिक और भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी रखते हैं। हाल में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश इकाई का गठन होने के साथ ही मंत्रिमंडल में भी बदलाव की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं। इसमें पार्टी को जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए कड़ी कसरत करनी पड़ेगी।

माना जा रहा है कि पार्टी में किसी भी प्रकार के बदलाव पर दिल्ली का भरपूर असर दिखेगा। हालांकि भाजपाइयों का कहना है कि गृह मंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह सरकारी है और संगठन के साथ बैठक को लेकर कोई सूचना नहीं है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164639