search

उन्नाव में तेज रफ्तार बाइक साइन बोर्ड से टकराई, ममेरे भाई समेत तीन युवकों की मौत

deltin33 2026-1-24 00:56:46 views 1223
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर पुरवा क्षेत्र के भूलेमऊ गांव स्थित लोन नदी मोड़ के पास देर रात 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही अपाचे बाइक लोक निर्माण विभाग द्वारा धीमी गति से चलने व मोड होने का संकेत देने वाले साइन बोर्ड से टकरा गई।

सड़क किनारे रखे सीमेंट के बोल्डर से तीनों के सिर टकरा गए। हेलमेट न लगा होने व सिर में गंभीर चोट से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बीघापुर क्षेत्र के अढौली गांव निवासी 31 वर्षीय अनुराग पाल पुत्र रमेश अपने ममेरे भाई बीघापुर के बैसनखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल व दोस्त 25 वर्षीय सौरभ निवासी तौरा पुरवा के साथ बाजीखेड़ा की ओर से रात करीब 11:45 बजे पुरवा की ओर आ रहे थे।

  

लोन नदी मोड़ के पास बाइक साइन बोर्ड से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुरवा कोतवाल अमरनाथ में जीवित समझ तीनों को सीएचसी पुरवा पहुंचाया। जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

राहुल के मौसा के घर मोहनलालगंज लखनऊ में शुक्रवार को दिन में भंडारा था। दिन में समय न मिल पाने से तीनों रात में भंडारा में जा रहे थे। रात में वहीं रुकने व शनिवार को घर आने की योजना थी। स्वजन शव देख बेहाल हो गए। अनुराग की पत्नी ने तीन पहले ही बेटी को जन्म दिया था।

  

अनुराग ट्रक चालक था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो अन्य भाई अजीत, अनूप व मां मुन्नी देवी बेहाल हैं। राहुल बुलडोजर चलाता था। उसकी मौत से मां रेनू व भाई रोहित बेहाल हैं। सौरभ दूध बेंचने का काम करता था। सौरभ की 28 अप्रैल को शादी है। स्वजन शव देख चीख पड़े।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477991