search

गाजियाबाद में हल्की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, जलभराव से घरों और दुकानों में भरा पानी

deltin33 2026-1-23 22:26:41 views 792
  

खोड़ा में वर्षा के बाद हुआ जलभराव। जागरण



जितेंद्र सिंह, खोड़ा (गाजियाबाद)। नालों की सफाई सही से न होने के कारण क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हल्की वर्षा से ही जगह-जगह जलभराव हो गया। नाले ओवरफ्लो होने से सड़क व गलियों के साथ ही घरों व दुकानों में पानी भर गया। लोगों ने खुद ही इंतजाम कर घरों व दुकानों में घुसा पानी निकाला।

लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को जलभराव के कारण आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा के कारण क्षेत्र के इंदिरा विहार मेन रोड, प्रकाश नगर, दीपक विहार, खोड़ा गांव, गोल्डन पैलेस रोड, न्यू अजंता पार्क के पास, बुद्ध बाजार, मंगल बाजार व अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

  

जनप्रतिनिधियों व लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नाला की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। कई बार इसको लेकर शिकायत की गई बावजूद इसके नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लिया गया।
नालों की सफाई में हो रही खानापूर्ति

जनप्रतिनिधियों व लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा नाला सफाई में सिर्फ खानापूर्ति होती है। करीब दो साल से सही से सफाई नहीं हुई। साथ ही बिना सफाई नाला के ऊपर लंबा स्लैब डाला जा रहा है। इस कारण नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, इमारत की दूसरी मंजिल से गिरकर किशोर की मौत





वर्षा के कारण अजंता पार्क के पास मेरे गोदाम में पानी भर गया। खुद ही इंतजाम कर पानी निकालना पड़ा। वर्षा होने पर जलभराव हो जाता है। इसका समाधान कराया जाना चाहिए।
-

गोलू, स्थानीय निवासी


जहां जलभराव हुआ है इसके बारे में पता कराया जाएगा। नाला की सफाई लगातार कराई जा रही है।
-

शैलेंद्र सिंह, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009