search

पुलिस से सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग करने वाला इनामियां मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिर पर था 50 हजार का इनाम

deltin33 2026-1-23 18:27:08 views 584
  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दिल्ली पुलिस टीम (स्पेशल आपरेशन सेल दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली ) व टूंडला पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले दिनों दिल्ली में पुलिस से सरकारी पिस्टल छीनने व जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले इनामी बदमाश अविनाश उर्फ जानू निवासी सावित्री नगर मालवीय नगर नई दिल्ली को शुक्रवार शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

टूंडला क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से  लूटी हुई सरकारी पिस्टल, मोबाइल व दिल्ली नंबर की स्कूटी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें- AI से किशोर का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार

मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली लग गई। अभियुक्त द्वारा थाना सफदरगंज एन्कलेव पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009