search

ट्राईसिटी में वर्षा और आंधी से भारी नुकसान, सड़कें जाम, पेड़-खंभे टूटे, घंटो बिजली गुल, तस्वीरों में देखें नुकसान

cy520520 2026-1-23 17:26:50 views 989
  

चंडीगढ़ में वर्षा के बाद ट्रैफिक धीमा होने पर जाम में फंसे लोग।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दो दिन कड़ाके की ठंड के बाद वीरवार रात मौसम में बदलाव आया। बंसत पंचमी के दिन शुक्रवार सुबह आंधी के साथ वर्षा से ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में जनजीवन प्रभावित हुआ।

जलभराव के कारण सड़कों पर जाम लग गया। पेड़ और खंभे उखड़ने से बिजली गुल हो गई। मनीमाजरा में एक मकान की छत ठह गई और चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की फॉल सीलिंग उखड़ गई।  

पंचकूला और मोहाली के कई क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली नहीं आई। लोग बार-बार शिकायत करते रहे, लेकिन वर्षा के कारण बिजली कर्मचारी भी बेबस दिखे। तस्वीरों में देखें कहां-क्या नुकसान हुआ।

  

चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में चलती स्कूटी पर पेड़ का टहना टूटकर गिर गया। स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। हेलमेट पहने होने की वजह से उसकी जान बच गई।

  

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में भी पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर गिर गया। तारें टूटने से बिजली गुल रही। शुक्र है कि पेड़ गाड़ियों पर नहीं गिरा। इससे भारी नुकसान हो सकता था।

  

तेज आंधी के कारण पेड़ों से पत्ते टूटकर गिरे। मोहाली में सड़क पर गिरे इन पत्तों से हवा की गति और उससे हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

  

वर्षा और आंधी के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। यही वजह रही कि एक दिन पहले सुखना लेक पर जितनी चहल-पहल थी, उतना ही सूनापन नजर आया। इक्का-दुक्का ही पर्यटक नजर आए।

  

वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। स्मार्टसिटी चंडीगढ़ में सड़कों पर पानी रुकने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  

वर्षा और आंधी के चलते सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में फॉल सीलिंग गिरने से अफरा-तफरी मच गई। शुक्र है कि जानी नुकसान नहीं हुआ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164609