search

यमुनानगर में सड़क किनारे पतंग बेचने पर विवाद, दुकानदारों ने दो भाईयों की जमकर की पिटाई

deltin33 2026-1-23 14:56:57 views 775
  

सड़क किनारे पतंग बेचने पर दो भाईयों को पीटा।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। कैंप के वीना नगर में शिव मंदिर के पास सड़क किनारे पतंग बेचने पर दो भाइयों की सामने स्थित दुकान के संचालक दो भाइयों ने पिटाई कर दी। घटना 22 जनवरी की शाम की है। इसमें गांधीनगर पुलिस ने शिकायत पर दुकान के संचालक दोनों भाईयों को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।

कैंप के मेन बाजार निवासी केतन ने बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब चार बजे वह और उसका भाई मोहित वीना नगर के शिव मंदिर के पास मेज लगाकर पतंग बेच रहे थे। तभी सामने की दुकान के संचालक विशाल पासी व नीरज पासी आए और कहने लगे कि यहां पतंग नहीं बेचनी है।

इस बात पर बहस होने लगी। आरोप है कि विशाल पासी और नीरज पासी ने केतन व मोहित से मारपीट की। इस दौरान विशाल ने उसे व भाई के गले व मुंह पर नुकीली चीज से वार किए। नीरज ने भी दोनों भाइयों को मुक्के मारे। बाद में विशाल व नीरज जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दोनों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478039