search

वसंत पंचमी पर हादसा, अस्थि कलश लेकर प्रयागराज संगम जा रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन पलटा; 23 घायल

LHC0088 2026-1-23 14:56:56 views 1247
  

प्रयागराज के कोरांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए गए वाहन पलटने से घायल लोग। जागरण



संसू, जागरण, कोरांव (जागरण)। वसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को यमुनापार में कोरांव क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। कोरांव-ड्रमंडगंज मार्ग पर सुबह करीब 11 बजे अस्थि कलश लेकर लोगों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कुल 23 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन सवार संगम जा रहे थे।  
11 लोग जिला अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी एंबुलेंस बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। तीन एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
12 वर्षीय बालक का अस्थि कलश लेकर आ रहे थे

बताया गया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद के मलेगवा गांव निवासी लालमणि प्रजापति के 12 वर्षीय पुत्र रामानंद की कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवारजन उसके अस्थि कलश को विसर्जन के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिससे शोक का माहौल और गहरा गया।
ये लोग हैं घायल

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में 30 वर्षीय नाथू प्रजापति, 40 वर्षीय उमेश प्रजापति, 50 वर्षीय लल्लू सेन, 55 वर्षीय तीरथ प्रजापति, 43 वर्षीय अशोक प्रजापति, 40 वर्षीय लालमन प्रजापति, 50 वर्षीय कृष्ण कुमार, 52 वर्षीय शिवलाल, 10 वर्षीय शिवानंद, 60 वर्षीय नंदलाल, 31 वर्षीय अरविंद सिंह तथा 40 वर्षीय सुरेश प्रजापति शामिल हैं। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं

कोरांव पुलिस का इस संबंध में कहना है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं, जिससे वाहन असंतुलित हो गया और दुर्घटना हुई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वास्थ्य खराब, माघ मेला प्रशासन मनाने नहीं पहुंचा, वसंत पंचमी पर भी गंगा स्नान को नहीं गए

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हत्या, बाइक टकराने के विवाद में युवक की गोली मारकर ले ली जान, बमबाजी भी की गई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167043