search

NTA CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी में रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Chikheang 2026-1-23 11:27:42 views 1104
  

NTA CUET PG 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनटीए सीयूईटी पीजी परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 23 जनवरी तक आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार देश की प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातकोत्तर में पढ़ाई करने के लिए इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार केवल आज ही इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि पहले 14 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे एक्सटेंड करके एनटीए ने 23 जनवरी कर दिया गया था।

इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही आवेदन प्रक्रिया का अवश्य पूरा कर लें।

एनटीए सीयूईटी पीजी से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि


आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार 25 जनवरी तक आवेदन शुल्क का जमा कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए 23 से 25 जनवरी के बीच मौका दिया जाएगा।
NTA CUET PG 2026 Apply: इन स्टेप्स से करें आज ही अप्लाई

उम्मीदवारों के पास एनटीए सीयूईटी पीजी में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए है, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर \“NTA CUET PG 2026 Apply\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए फीस कैगेटरी वाइज निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार एग्जाम फीस की पूरी जानकारी देख सकते हैं।  


यह भी पढ़ें: BSSC Field Assistant Result 2026: बिहार फील्ड असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244