search

बॉयफ्रेंड के लिए लड़की को पीटने वाली मायरा ठाकुर ने हाईवे पर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल

Chikheang 2026-1-23 08:26:46 views 750
  

जन्मदिन के मौके पर 100 के रफ्तार से भगाई कार। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, कानपुर। पिछले दिनों ब्वाय फ्रेंड के लिए दूसरी युवती को बीच सड़क पीटने वाली युवती का एक और वीडियो गुरुवार को प्रचलित हो गया। युवती ने कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर दोस्तों के साथ 100 किमी की रफ्तार से भाग रही कार पर अपना जन्म दिन मनाया। युवती ने इस घटना की खुद वीडियो बनाई और रील इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दी। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।  

यह वीडियो मंगलवार को बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो गुरुवार को साक्षी मिश्रा नाम के इंटरनेट मीडिया हैंडल से शेयर किया गया तो प्रकाश में आया। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि कार में बैठी एक युवती कहती है कि 12 बज गए हैं, अभी देखिए हम क्या करते हैं। इसके बाद एक के पीछे एक तीन कारें 100 की स्पीड में दौड़ती हैं।

बर्थ गर्ल खिड़की पर बैठी दिखाई दे रही है। इसके बाद कार रुकती हैं, जिसमें छह से ज्यादा युवक और दो युवतियां नीचे उतरती हैं। बोनट पर रखकर एक साथ 10 केक काटे जाते हैं। बाद में बर्थ गर्ल की पहचान बर्रा की मायरा ठाकुर के नाम से हुई।

यह भी पढ़ें- आईआईटी कानपुर के प्रणव अस्थाना ने बनाया एआई यूरिन एनलाइजर, 15 सेकंड में मिलेगी 10 बीमारियों की रिपोर्ट

यह वही मायरा ठाकुर है, जिसका एक और वीडियो 29 दिसंबर को सामने आया था, जिसमें वह बॉयफ्रेंड के लिए एक युवती को बीच सड़क पीटते नजर आ रही है। वीडियो में मायरा ठाकुर बर्थडे बेल्ट पहने हुए नजर आ रही है। केक कटने के बाद हाईवे की रेलिंग पर आतिशबाजी भी की जाती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169099