search

Magh Mela: वसंत पंचमी पर प्रयागराज में चौथा प्रमुख स्‍नान आज, उमड़ा रेला; लग रही पुण्य की डुबकी

cy520520 2026-1-23 07:56:24 views 882
  

संगम तट पर स्नान-ध्यान करते श्रद्धालु। Jagran



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेला के चौथे प्रमुख स्नान वसंत पंचमी पर पावन संगम तट पर श्रद्धा उमड़ पड़ी है। त्रिवेणी में पुण्य डुबकी की लालसा लिए सुदूर क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है।

पंचमी तिथि गुरुवार की रात 1.17 बजे लग गई और शुक्रवार की रात 12.09 बजे तक रहेगी। पूर्वाभाद्रपक्ष नक्षत्र और मकर राशि में मंगल, बुध, शुक्र व सूर्य के संचरण में स्नान कर पुण्य अर्जित करने की होड़ मची है।

गुरुवार रात से ही घंटा घड़ियाल और वैदिक मंत्रोचार के साथ संगम में डुबकी का क्रम शुरू हुआ तो अनवरत जारी है। हर ओर उत्साह और भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु, संतों को देख संगम तट भी आह्लादित है। लोग मां गंगा की गोद में सुखद अनुभूति करते हुए आगे बढ़ते ही जा रहे हैं। भोर होते ही स्नान, दान का क्रम शुरू हो गया।

व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस और सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक सीटियां बजाते हुए घाट पर डटे हैं। सूर्य देव भी अपनी लालिमा के साथ प्रकट हो चुके हैं, उनकी लहरों के साथ अठखेलियां करतीं किरणें भक्तों में ऊर्जा का संचार कर रही हैं। स्नान ध्यान के क्रम के संग गंगा मां के उद्घोष की गूंज देर संध्या तक इसी तरह प्रवाहमान रहेगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बसंत पंचमी और अचला सप्तमी पर तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, प्रयागराज माघ मेला में प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

यह भी पढ़ें- योगगुरु बाबा रामदेव ने संगम स्नान कर किया पूजन-अर्चन, माघ मेला की बेहतर व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा की
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164591