search
 Forgot password?
 Register now
search

Republic Day 2026: वंदे मातरम और विकसित भारत की थीम पर झारखंड की झांकी, वन्यजीव और आदिवासी संस्कृति पर आधारित

deltin33 2 hour(s) ago views 603
  



राज्य ब्यूरो, रांची। गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर लाल किले में आयोजित होनेवाले भारत पर्व में झारखंड की झांकी इस बार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

राज्य की झांकी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, बहुमूल्य जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष झांकी की थीम “स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्” और विकसित भारत रखी गई है, जो प्रकृति और राष्ट्रभक्ति के गहरे संबंध को उजागर करेगी।

झांकी में झारखंड के प्रसिद्ध दशम जलप्रपात, वन्यजीव और इको-टूरिज्म को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। एशियाई हाथी और नीलगाय जैसे वन्यजीव राज्य की जैव विविधता और संरक्षण प्रयासों के प्रतीक बनेंगे। यह झांकी झारखंड की हरियाली, जलस्रोतों की प्रचुरता और आदिवासी समाज के प्रकृति से जुड़े जीवन को दर्शकों के सामने सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगी।

भारत पर्व का आयोजन लाल किला प्रांगण में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता, प्राकृतिक धरोहर और विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी।

झारखंड की झांकी राज्य को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति-आधारित पर्यटन के अग्रणी उदाहरण के रूप में पेश करेगी। भारत पर्व का आयोजन हर वर्ष पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाता है।

यह आयोजन दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। भारत पर्व में दर्शक न केवल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों का आनंद लेंगे, बल्कि फूड वेंडर्स के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी उठा पाएंगे।

यह भी पढ़ें- शौच के लिए निकली महिला से दुष्कर्म; सोनबरसा में पड़ोसी ने किया वारदात, प्राथमिकी दर्ज

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बड़े निवेश की शुरुआत, मुख्यमंत्री करेंगे 850 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
465664

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com