search

सफीदों के हाट रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

deltin33 2026-1-22 22:56:42 views 628
  

बाइक सवार युवक की मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सूत्र, सफीदों। नगर के हाट रोड स्थित गांव खरकड़ा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव हाट निवासी 55 वर्षीय जापान उर्फ जयपाल के रूप में हुई है। घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है।

जापान सुबह हाट रोड स्थित ईटीसी राइस मिल में अपनी मशीन आपरेटर की ड्यूटी पर आ रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।

घायल को राहगीर व मिल से ही वापस नाइट ड्यूटी करके घर वापस आ रहे जापान के लड़के दीपक ने सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जापान मिल में कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार में चार लड़की है, जो शादीशुदा हैं और एक लड़का अविवाहित है। पुलिस ने स्वजन के बयान दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478000