search

मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं

deltin33 2026-1-22 19:56:33 views 689
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। मेजर ध्यानचंद राज्स खेल विश्वविद्यालय के लिए प्राथमिक तौर पर 90 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी कि विश्वविद्यालय को 10 एकड़ अतिरिक्त जमीन प्रदान की जाएगी। इस अतिरिक्त जमीन पर अतिरिक्त खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय की शुरुआत 15 खेलों से होगी। उसके बाद सभी ओलिंपिक खेलों की सुविधाएं धीरे-धीरे मुहैया कराई जाएंगी। शुरु में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक मिलेगा, हाकी का एस्ट्रोटर्फ, फुटबाल मैदान, लान टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, टेबल-टेनिस, वुशू, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, स्वीमिंग आदि खेल होंगे।

इनके अलावा आठ अतिरिक्त खेलों के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। इनमें बास्केटबाल, वालीबाल, तीरंदाजी, निशानेबाजी, कबड्डी, घुड़सवारी आदि खेल हैं। इन्हीं खेलों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं विश्वविद्यालय को मिली अतिरिक्त जमीन पर की जाएंगी।

भविष्य में खेल विश्वविद्यालय में एक हाई परफार्मेंस सेंटर बनेगा। इसमें बायोमैकेनिक्स की सुविधाएं, स्पोर्ट्स फिजियोलाजी, स्पोर्ट्स साइकोलाजी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग होगा, फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, पैरा एथलीट परफार्मेंस सेंटर, एथलीट मैनेजमेंट एंड डाटा कंपाइलेशन सेंटर आदि मिलाकर हाई परफार्मेंसर सेंटर बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय के पहले चरण के लिए 250 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। कहा कि इस विश्वविद्यालय में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने की कोशिश की जा रही है।

दूसरा सत्र विश्वविद्यालय के अपने परिसर से संचालित होगा। कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में चार कालेज, 16 विभाग खुलेंगे। चार कालेजों में कालेज आफ फिजिकल एजुकेशन, कालेज आफ स्पोर्ट्स साइंसेस, कालेज आफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी और कालेज आफ स्पोर्ट्स कोचिंग हैं।

दूसरे शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कम से कम 50 प्रतिशत क्षमता पर करने का लक्ष्य है। उसके अगले वर्ष 75 प्रतिशत और तीन वर्ष पूर्ण होने पर 100 प्रतिशत क्षमता पर पहुंचाने की योजना है।

हर जिले में स्टेडियम और मंडल में स्पोर्ट्स कालेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान, सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं के जरिए विकसित की जा रही खेल संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार की ओर से भी विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं और ग्रामीण लीग के आयोजनों से इस खेल संस्कृति को नई ऊचाई प्रदान किया जाएगा।

बताया कि हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, ब्लाक स्तर पर मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम और जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाए जा रहे हैं। अब खेल विश्वविद्यालय को केंद्र बनाकर हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कालेज भी बनवाने की पहल आगे बढ़ चुकी है। खेल विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रदेश के सभी खेल शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों की संबद्धता खेल विश्वविद्यालय से होगी।

प्राइवेट एकेडमियों को भी मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल प्रोत्साहन के लिए कार्य करने वाली प्राइवेट खेल एकेडमियों को भी राज्य सरकार संचालन में सहयोग करेगी। यह बात उन्होंने उस संदर्भ में कहीं जिसमें मुख्यमंत्री मेरठ सहित पिश्चमी उत्तर प्रदेश के जिलों से निकले ओलिंपियनों की चर्चा कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि मेरठ की ओलिंपियन अन्नू रानी, प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी आदि एथलीटों ने अभाव में निजी प्रशिक्षकों की एकेडमियों में प्रशिक्षण कर ओलिंपिक तक का सफर तय किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477991