search

फरीदाबाद में घर से ट्यूशन के लिए निकले पांच छात्र लापता, दिल्ली से मथुरा-वृंदावन तक खोज रही पुलिस

cy520520 2026-1-22 19:27:22 views 1235
  

छात्रों के लापता होने की सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- एआई जेनरेटेड



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके के हनुमंत नगर से पांच नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। कॉलोनी के निवासी सार्वजनिक स्थानों के अलावा अन्य जगह छात्रों को ढूंढ रहे हैं। इस बारे में थाने में शिकायत दी है। इससे की पुलिस एनसीआर क्षेत्र में इन छात्रों की तलाश कर रही है।

सभी छात्रों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। इनके नाम आदर्श, आर्यन, विजय मिश्रा, मयंक और मोनू हैं। यह सभी अलग-अलग प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं और बुधवार शाम करीब पांच बजे सभी ट्यूशन पढ़ने के लिए घरों से निकले थे।

इसके बाद पांचों ट्यूशन नहीं पहुंचे। ट्यूशन टीचर ने बच्चों के स्वजन को इस बारे में जानकारी दी। पहले तो स्वजन ने सोचा कि बच्चे खेल रहे होंगे, लेकिन जब बच्चे सात बजे तक नहीं आए तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया।

पूरी रात हनुमंत नगर के लोगों ने बच्चों को तलाश किया। पुलिस ने पीड़ित स्वजन के साथ दिल्ली के गुरुद्वारे, लालकिला, इंडिया गेट, मथुरा, वृंदावन व अन्य स्थानों पर तलाश किया। फरीदाबाद के भी सार्वजनिक स्थानों पर भी इनकी तलाश की गई, लेकिन सब जगह से निराशा हाथ लगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164591