search

CM योगी ने राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता की मौत पर जताया शोक, देवबंद पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

LHC0088 2026-1-22 19:27:18 views 990
  



संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को देवबंद पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंच उनके दिवंगत पिता डा. राजकुमार रावत के निधन पर शोक जताया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी निधन पर शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। 13 जनवरी को राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता का निधन हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3.45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा देवबंद पहुंचे। कड़ी निगरानी के बीच कार द्वारा उन्हें जड़ौदा जट गांव स्थित राज्यमंत्री बृजेश सिंह के आवास पर ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत डा. राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट रुकने के बाद रवाना हो गए।

सवा चार बजे हुए रवाना

करीब सवा चार बजे हेलीकाप्टर से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचकर राजकीय वायुयान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर काबीना मंत्री अनिल कुमार, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, गंगोह विधायक कीरत सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान पूर्व सांसद चौ. प्रदीप सिंह, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, संजीव भराला, पूर्व मंत्री उत्तराखंड यतिश्वरानंद आदि मौजूद रहे।

उधर, सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच कर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ है। वह राज्यमंत्री के आवास पर करीब आधा घंटा रुके। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा और जिले के आला अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले रहे। खुफिया विभाग के अधिकारी भी अपनी पैनी निगाह बनाए रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167034