search

Ranji Trophy Plate Group Final: कप्तान सकीबुल गनी के शतक से पहले दिन बिहार का स्कोर 300 के पार, मजबूत शुरुआत

LHC0088 2026-1-22 18:27:51 views 1241
  

कप्तान सकीबुल गनी



जागरण संवाददाता, पटना। रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले के पहले दिन बिहार की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए अपनी मजबूती दर्ज कराई। राजधानी के मोइन उल हक स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं।  

कप्तान सकीबुल के शतकीय मारी से टीम को मजबूती मिली। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी बिहार टीम की शुरुआत संयमित रही। हालांकि, शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े। हिमांशु सिंह और पियूष कुमार सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद मध्य क्रम में उतरे बल्लेबाजों ने पारी को संभालने का प्रयास किया।  
पारी का मुख्य आकर्षण कप्तान सकीबुल गनी की पारी

मंगलमय महरौर ने 43 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आकाश राज ने 101 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को स्थिरता प्रदान की। इसके अलावा आयुष लोहरुका और प्रताप ने भी सीमित योगदान दिया।  

पारी का मुख्य आकर्षण कप्तान सकीबुल गनी और विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ की साझेदारी रही। कप्तान सकीबुल गनी ने जिम्मेदारी निभाते हुए 155 गेंदों पर 108 रनों की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद बिपिन सौरभ ने आक्रामक और संतुलित अंदाज़ में बल्लेबाजी जारी रखी।  
बिहार का स्कोर 300 रन के पार

बिपिन सौरभ 75 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि उनके साथ क्रीज पर मौजूद खालिद 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच बनी उपयोगी साझेदारी ने बिहार को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।  
दिन का खेल बिहार के पक्ष में समाप्त

मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में रेक्स और जोतिन फेइरोइजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए। अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ प्रयास किया। बावजूद इसके, बिहार के बल्लेबाजों ने संयम और धैर्य दिखाते हुए दिन का खेल अपने पक्ष में समाप्त किया।  

बिहार क्रिकेट संघ ने बताया कि पहले दिन का प्रदर्शन टीम के लिए सकारात्मक रहा। दूसरे दिन इस बढ़त को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। बिहार की टीम ने फाइनल के पहले दिन ठोस आधार तैयार कर लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166983