search

गोल्डी हाउस के बगल में खाली पड़े मकान में आग से अफरातफरी, एक घंटे में पाया गया काबू

LHC0088 2025-10-8 20:36:44 views 1134
  गोल्डी हाउस के बगल में खाली पड़े मकान में आग से अफरातफरी।





जागरण संवाददाता, कानपुर। नयागंज स्थित गोल्डी हाउस के बगल में खाली पड़े बंद मकान में बुधवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के दुकानदाराें ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

जिसके बाद लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा तीन गाड़ियाें के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया इस दौरान गाड़ियों ने नयागंज मेट्रो स्टेशन से पानी भी लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे मिनी कंट्रोल रूम पर नयागंज स्थित गोल्डी हाउस के पास बंद पड़े खाली मकान में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद एक के बाद एक तीन गाड़ियों को रवाना किया गया।

खाली मकान में सिलिंडर,प्लास्टिक बारदाना आदि सामान रखा हुआ था। प्लाट खाली होने के कारण उसमें कूड़ा करकट भी पड़ा हुआ था। जिससे आग लगने की बात सामने आई है। जवानों ने दो तरफ से पानी की बौछार करते हुए एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



इस दौरान नयागंज मेट्रो स्टेशन से पानी भी लेना पड़ा। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ बिल्डिंग मालिक को आग की सूचना दे दी गई है। आग की वजह से आसपास के दुकानदार और व्यापारी परेशान थे कि कहीं यह बढ़ते हुए उनकी दुकान या गोदाम तक न पहुंच जाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138