search

डिलीवरी में खून की कमी से नहीं होना पड़ेगा परेशान, UP के इस जिले में शुरू हुआ एनीमिया वार्ड

cy520520 2026-1-22 16:57:10 views 853
  



जागरण संवाददाता, औरैया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में गर्भवती को अब डिलीवरी के समय खून की कमी की समस्या नहीं होगी। सीएमएस के निर्देश पर अस्पताल में एनीमिया वार्ड शुरू किया गया है। जिसमें महिलाओं को आयरन व खून चढ़ाने की व्यवस्था रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. अनिल कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हो रहा है।

अस्पताल के महिला विभाग में एनीमिया वार्ड भी शुरू हो गया है। जहां गर्भवती को खून की कमी होने पर खून चढ़ाया जायगा। अभी तक गंभीर स्थिति में महिलाओं को कानपुर व सैफई रेफर कर दिया जाता था। बता दें कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में शहर के अलावा आसपास के करीब 50 से अधिक गांव की महिलाओं को प्रसव के लिए लाया जाता है।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

इतना ही नहीं, जनपद की सीमा से सटे कानपुर देहात व जालौन जिले से भी कई गर्भवती प्रसव के लिए इसी अस्पताल में लाईं जाती हैं। अस्पताल में खून चढ़ने की सुविधा शुरू हो जाने से लोगों को राहत मिलने लगी है। भरसेन निवासी सुनैना पत्नी पवन सिंह को प्रसव के लिए लाया गया। खून की कमी होने पर एनीमिया वार्ड में भर्ती कर आयरन चढ़ाया गया।

पढ़ीन दरवाजा मुहल्ला निवासी शशि देवी पत्नी शिवानंद को भी प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे खून चढ़ाया गया। महिला चिकित्सक डा. सीमा गुप्ता ने बताया कि महिला को तुरंत खून की आवश्यकता थी। कोई डोनर नहीं था। ऐसी स्थिति में सीएमएस द्वारा महिला को एक बोतल निश्शुल्क खून उपलब्ध कराया गया। जिससे उसकी सुरक्षित डिलीवरी हो सकेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588