search

गजब : दुल्हन ने मंडप से दूल्हा और बरातियों को खदेड़ा, बिहार के सुपौल व कटिहार में हुआ बड़ा खेल

LHC0088 2026-1-22 15:27:17 views 1032
  

शादी का कार्ड



जागरण टीम, सुपौल/कटिहार। गजब : सुपौल और कटिहार में एक अजीबोगरीब मामला आया है। मामला शादी से जुड़ा हुआ है। वर पक्ष के कार्ड पर गौर करने पर यह जानकारी मिली कि कटिहार के फलका गांव निवासी विलाश ठाकुर के पुत्र राजेश कुमार की शादी सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत मिरजावा लगुनियां के विरेन्द्र ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी से शादी तय हुई थी। 21 जनवरी बुधवार को शादी होनी थी।


कटिहार के फलका से दूल्हा अपने एक सौ सगे-संबंधी व दोस्तों के साथ नेहा से शादी करने पहुंचा। दूल्हा शादी से इतना खुश था कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद खुद शराब पी रखी थी। कई बराती भी नशे में था। जब दूल्हा बरातियों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे, तो सभी सन्न रह गए, फिर होना क्या था। दूल्हा सहित कई बराती के शराब के नशे में थे। इसके बाद दुल्हन और उनके स्वजन ने शादी करने से इनकार दिया। साथ ही लड़की वालों ने दूल्हा सहित बरातियों को बंधक बना लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986