search

बस्ती जिले में राम जानकी मार्ग से जुड़ेगा बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर, लोक निर्माण विभाग ने पूरा किया सर्वे कार्य

deltin33 2026-1-22 13:57:23 views 755
  

बस्ती कांटे मार्ग की तरफ से भी होगा चौड़ीकरण। जागरण  



ब्रजेश पांडेय, बस्ती। जिले का सबसे ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर अब सीधे राम जानकी मार्ग से जुड़ जाएगा। यहां हर वर्ष 20 से 25 लाख श्रद्धालु जुटते हैं।हर सोमवार को जलाभिषेक होता है। इसके महत्व को देखते हुए सरकार ने धर्मार्थ योजना में इसे शामिल किया है। रामजानकी मार्ग से गायघाट-प्रतापपुर होते हुए भदेश्वर नाथ तक 21.85 किलोमीटर तक सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनेगी। अब तक कहीं कच्चा-कहीं पक्का रास्ता है।

इस मार्ग पर पचास करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। शहर के तरफ से भी इस मार्ग को चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए भी सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।

दरअसल, बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ यात्रा के दौरान सैलाब उमड़ता है। यात्रा के दिन पांच लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न जनपदों से जुड़ते हैं। पूरा शहर पट जाता है। मंदिर के पीछे से बेहतर रास्ता न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी, जिसके कारण रामजानकी मार्ग की तरफ से भी रास्ता को चौड़ीकरण करने का निर्णय जिलाधिकारी की बैठक लिया गया था।

मंदिर के रास्तों को सुगम बनाने के लिए 27 मई 2025 को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन मुकेश कुमार मेश्राम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए एकमुश्त बजट की व्यवस्था की गई है। जिसके निर्देश के क्रम में लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य पूरा किया है। ट्रैफिक सर्वे के आधार पर वर्तमान एवं भविष्य के 10 वर्षों का आकलन प्रस्तुत किया गया है। जिसके तहत आठ से 10 लाख प्रति वर्ष वाहनों का यहां आना-जाना रहता है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में \“ऑपरेशन ऑल आउट\“ के तहत रेंज में 825 वाहनों का चालान, 3934 की हुई चेकिंग

राम जानकी मार्ग के गायघाट से गाना, जनवल, रामपुर, बरगदहा घाट होते हुए कड़सरी मिश्र, नारायणपुर, प्रतापपुर, कूड़ा पट्टी, पिपरा गौतम होकर सड़क का चौड़ीकरण साढ़े पांच मीटर पक्का होगा। वर्तमान में यह सड़क कहीं तीन मीटर तो कहीं साढ़े तीन मीटर है। अतिक्रमण के कारण कहीं-कहीं रास्ता और भी पतला है। इस सड़क के बनने से करीब 30-35 गांवों को फायदा पहुंचेगा। यह कार्य लोक निर्माण के प्रांतीय खंड से कराया जाएगा।

इस योजना में शहर के रास्ते भदेश्वरनाथ पहुंचने वाले मार्ग का भी चौड़ीकरण होगा। बस्ती कांटे मार्ग के किलोमीटर पांच कोतवाली से प्रारंभ होकर यह मार्ग चननी सियारो होते हुए डारीडीहा चौराहे पर महसो-महुली मार्ग के किलोमीटर चार पर मिलता है और भदेश्वरनाथ मंदिर को जोड़ता है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के समय एनएच-28 लखनऊ-गोरखपुर पर यातायात संचालन बंद होने पर यह मार्ग वैकल्पिक रूप में प्रयोग होता है।

इसपर भी करीब 20 गांव जुड़े हैं। करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी का यह प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग के आबादी में 50 मकान एवं 30 लोगों चहारदीवारी एवं उच्चतर माध्यिक विद्यालय प्रभावित हो रहा है, इसका भी आगणन बनाया गया है। इस सड़क की डिजाइन लाइफ 15 वर्ष के लिए बनाई गई है।




बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर जिला का सबसे प्राचीन एवं धार्मिक ऐतिहासिक स्थल है। शासन स्तर से आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन के निर्देशन में सड़क के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कार्य पूरा किया गया है। रामजानकी मार्ग से यह मंदिर सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। यात्रा भी सुगम होगी। आगणन तैयार हो रहा है। जल्द ही शासन को प्रेषित किया जाएगा।
-

-आनंद कुमार, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477965